विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

 हर वर्ग के लोगो को साथ जोड़ने की कोशिश

स्वतंत्र प्रभात 



हैदरगढ़ बाराबंकी:  उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश को तवज्जो दी गई।  जिसमे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आने वाली मोहनलालगंज लोक सभा सीट से सांसद कौशल किशोर को मंत्रिमंडल में जगह मिली और अब ये मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले है. जिसके जरिए बीजेपी की कोशिश है कि विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाए।  इस जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए बीजेपी उस खास वोट बैंक को भी साधने की कोशिश में है जिनसे चुनकर ये जनप्रतिनिधि आते हैं।

बीते जुलाई महीने में जब मोदी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तब उसमें उत्तर प्रदेश का दबदबा देखने को मिला, हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह साल 2022 में होने वाली यूपी के विधानसभा चुनाव भी माना जा सकता है। उत्तर प्रदेश से आने वाले मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली। और इन्हे मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। मंत्री बनाए जाने के बाद इन्हें एक खास टास्क सौंपा गया है और वो टास्क है अपने क्षेत्र से और अपनी बिरादरी के लोगों को चुनाव से पहले पार्टी के साथ जोड़ने का।  इसीलिए पूरे प्रदेश में  ये मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले है।


 यानी ये मंत्री अपने क्षेत्र में तो जाएंगे ही लेकिन खासतौर से उन विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे जहां उनकी अच्छी पकड़ है और जहां उनकी जाति का वोट बैंक भी मजबूत है। इस जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मोहान, उन्नाव से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया जिसके बाद उन्नाव रायबरेली होते हुए 

बाराबंकी के पोखरा गन्ना मील पहुंचे जहां पर भाजपा समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने हैदरगढ़ राष्टीय इंटर कॉलेज के निकट  जन सभा को संबोधित किया जन सभा को संबोधित करते हुए सपा,बसपा, व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए बीजेपी सरकार की नीतियों व सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियों के बारे में बताया। जन सभा को संबोधित करने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा निकलकर औसानेस्वर महादेवा मंदिर पहुंची जहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की उसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा बाराबंकी के लिए रवाना हो गई।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel