सांसद खेल महाकुंभ का हुआ समापन, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

सांसद खेल महाकुंभ का हुआ समापन, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया


बस्ती।  बस्ती जिले में  13 नवंबर से शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ का समापन रविवार को हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पाने वाले 33 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान पाने वाले 29 खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल व तीसरा स्थान पाने वाले पांच खिलाड़ियों को ब्राउंज दिया गया।

100 मी. दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर बालिका वर्ग की शिवांगी सिंह प्रथम, रुख्शानूरी द्वितीय व गुड़िया तीसरे स्थान पर रही। 200 मी. दौड़ में शिवांगी सिंह प्रथम, रंजना द्वितीय तथा कुसुमलता तीसरे स्थान पर रही। 400 मी. दौड़ में आराधना भास्कर प्रथम, आराधना द्वितीय व अनु तिवारी तृतीय स्थान रही। 800 मी. दौड़ प्रतियोगिता में सोनिका भास्कर प्रथम, स्मृता सिंह द्वितीय तथा गुड़िया पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मी. दौड़ में नेहा चौधरी प्रथम, सोनिका भास्कर द्वितीय तथा नित्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। 3000 मी. दौड़ में नेहा चौधरी प्रथम, नृत्या मिश्रा द्वितीय व पूर्वी सिंह तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक प्रतियोगिता में कनीज फातिमा प्रथम, फरजाना द्वितीय व सविता तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में फरजाना प्रथम, कनीज फातिमा द्वितीय व पारूल पांडेय तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में शताक्षी पाल प्रथम, शिवांगी द्वितीय, सुष्मिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 लंबी कूद प्रतियोगिता में आराधना भास्कर प्रथम, राधना द्वितीय व रुख्शानूरी तीसरे स्थान पर रही। हैंडबाल प्रतियोगिता में अंकिता शर्मा एंड टीम, रूख्शानूरी एंड टीम द्वितीय तथा रंजना मौर्य एंड टीम तीसरे स्थान पर रही। बास्केटबाल में पिकी गुप्ता प्रथम, अर्पिता द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में अर्चना प्रथम, आंचल द्वितीय तथा मासूम तीसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में हंसिका मिश्रा प्रथम, अमिषा वर्मा द्वितीय तथा श्रद्धा प्रजापति तीसरे स्थान पर रही। बैडमिटन प्रतियोगिता सिगल में खुशी मल्होत्रा प्रथम, अपर्णा वर्मा द्वितीय स्थान पर रही। शतरंज प्रतियोगिता में दीक्षा श्रीवास्तव प्रथम रहीं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में अगल-अगल भार वर्ग में प्रीती आर्या, मुस्कान, रिमझिम व काजल आर्य प्रथम स्थान पर रही।

कुमकुम राव, अनीशा, अनुपमा, कोमल राव द्वितीय स्थान पर रही। पाली, मानसी व सुधा तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में सर्वेश गुप्ता, दिव्यांश कसौधन, श्लोक श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, अनुज प्रथम स्थान पर रहे। शिवम दूबे, रुद्रांश बरनवाल, देवांश कुमार मिश्र, आदर्श द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप जूनियर बालक वर्ग में अलग-अलग भार वर्ग में दीपांश सिंह व कुशाग्र श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहे। अदनान खान व सूर्यांश मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही।

 वहीं बालिका वर्ग में वसुंधरा बरनवाल, श्रेया सेन, उन्नति, मनु सिंह व वैष्णवी श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहीं। फरिजा मूंसरी, अंशिका यादव, कशिश सिंह द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में श्रेजल गुप्ता, अवनी गुप्ता प्रथम स्थान पर रही। महिमा गुप्ता व आरवी गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह बालक वर्ग में आराध्या श्रीवास्तव, देवादित्य प्रताप सिंह, अतिक्श सिंह, हर्ष कुमार, प्रियांक गुप्ता प्रथम स्थान रहे। प्रतीक वर्मा, मो. अम्मार, उजैद रहमान, ओम गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। प्राइमरी ग्रुप बालक वर्ग में ज्ञानेश गुप्ता, शौर्य साहनी, गर्व मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। अभिराज गुप्ता, आरव सिंह, एंजल सिंह द्वितीय स्थान रहे।

आयुष सोनकर तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग ग्रुप प्रथम में कुनाल सोनकर, अजय कुमार, नीतेश साहू, गोविद मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। सतीश कुमार, तौहिद अहमद, सतीश सोनकर व महेश वर्मा द्वितीय रहे। ग्रुप द्वितीय जूनियर में अशरफ, अश्वनी राज, भानु बरनवाल प्रथम रहे। गुलशाद व दिव्यांश कसौधन द्वितीय रहे। मास्टर ग्रुप में विनीत कुमार प्रथम, मदन मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel