पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में बने पिंक बूथ पर पुरूषों की ड्यूटी बनी चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में बने पिंक बूथ पर पुरूषों की ड्यूटी बनी चर्चा

अलीगढ़ । बाबूजी कल्याण सिंह का अतरौली गांव मढौली वीआईपी सीट के रूप में जानी जाती है। इस सीट सेकभी पूर्वसीएम कल्याण सिंह, उनकी पत्नी चुनाव लड़ चुकी हैं। अतरौली की सबसे वीआईपी सीट का बूथ केंद्र शुक्रवार को मतदान के दिन चर्चा का विषय रहा। इस बूथ को पिंक बूथ बनाया गया था। पर पिंक बूथ पर पुरुष कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। जो कि हैरत की बात रही।


वहीं उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पौत्र कल्याण सिंह भी अतरौली विधान सभा से जीत कर मंत्री मंडल में शामिल हुए है। शुक्रवार को गांव मढौली में वीआईपी पिंक बूथ का निर्माण किया गया था। पिंक बूथ पर महिला कर्मचारियों के तैनाती का नियम है। पर इस बूथ पर पुरुष कर्मचारी काम करते हुए नजर आए। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों के निर्देश का पालन कर रहे हैं। पूरे गांव में इस बूथ को लेकर चर्चा रही। गांव वालों ने बताया कि वीआईपी सीट होते हुए भी इस तरह की लापरवाही अधिकारियों द्वारा की गई है। जो सोचने को मजबूर करता है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel