सपा ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों एवं मजदूरों के हित में काम किया:-आनंद
नुक्कड़ सभाओं में मतदाओं को बताईं पार्टी की नीतियां
On
सीतापुर धौरहरा संसदीय क्षेत्र के तहत मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में समाजवादी पार्टी ने नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इस मौके पर सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों को ग्रामीणों के बीच में रखा गया।
विधान सभा क्षेत्र के पसगवां ब्लॉक के बरबर कस्बे सहित गुरुदेव खेड़ा, अलियापुर, अजवापुर, भोगीपुर, असौवा, गुलौली, पाल अभयकचनार, शाहपुर आदि गांवों में सपा की जन सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं को संबोंधित करते हुए सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने कहा कि सपा बदले की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। उत्तर प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तब-तब आमजन में खुशहाल थी। सपा सरकार में 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस सुविधा मिली।
छात्रों को लैपटाप और कन्या विद्याधन योजना से लाभान्वित किया गया। सपा सरकार ने हमेशा गरीब पिछड़े, दलितों, किसानों एवं मजदूरों के हित में काम किया है। भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दाऊद अहमद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आती है, तो हर वर्ग की समस्याओं का समाधान होंगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार में विकास के सही मायने दिखाएंगे।
लेकिन उसके लिए सभी मतदाताओं को सही तरीके से अपने मत का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि जन संपर्क के दौरान सपा को सर्वसमाज का सहयोग मिल रहा है। मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया को वोट देकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। जनसभाओं को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव सहित पूर्व नगर पालिका प्रभारी कार्तिक तिवारी, डॉ. जुबेर, प्रवीण पटेल, क्रांति कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मधुर सिंह, दानिश अब्दुल्ला, जय सिंह यादव, राम सागर यादव, लक्ष्मण प्रसाद, फूल सिंह कुशवाहा, उदन सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने किया आरेडिका व फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का दौरा
28 Apr 2024 21:32:48
महिला अफसर ने पहियों के निर्माण तकनीक सहित अन्य चीजों का किया बारीकी से निरीक्षण। व्हील प्लान्ट के हस्तांतरण
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List