गेहूं के डंठल में लगी आग, फायर ब्रिगेड के मदद से पाया गया आग पर काबू
अज्ञात कारणों से लगी आग, आग लगने से नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
On
(रिपोर्ट:- मनोज पाण्डेय)
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी व बभनी गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। उक्त आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी और बभनी के सिवान में गेंहू के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से खड़ी गेहूं की फसल के तरफ बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गनिमत रहा कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ।
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है। आग लगने से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने किया आरेडिका व फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का दौरा
28 Apr 2024 21:32:48
महिला अफसर ने पहियों के निर्माण तकनीक सहित अन्य चीजों का किया बारीकी से निरीक्षण। व्हील प्लान्ट के हस्तांतरण
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List