'सांगा' का साथ मिलने से 'भोले' को होगा फायदा 

पुरानी तल्खियों को छोड़कर  विधायक सांगा आए भोले के  साथ, बिठूर विधानसभा क्षेत्र में  भोले को होगा बड़ा फायदा 

'सांगा' का साथ मिलने से 'भोले' को होगा फायदा 

कानपुर।
 
विधायक अभिजीत सांगा हाईकमान का आदेश मिलते ही अकबरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह भोले के समर्थन में उतर आए हैं। दोनों नेताओं ने अभी तक एक दूसरे से दूरी बनाए रखी थी। लेकिन अब एक ही मंच पर दिखेंगे।
 
             अभिजीत सांगा कानपुर की बिठूर विधानसभा सीट से विधायक हैं और अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी हैं। सांगा केन्द्र की राजनीति में उतरने के लिए अकबरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। और उन्होंने चुनाव की घोषणा होने से पहले ही अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दीं थीं। युवा वर्ग बहुत ही बड़ी संख्या में सांगा के साथ है। उन्होंने कई बार अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन किया और लोगों से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया था।
 
               देवेन्द्र सिंह भोले अकबरपुर से सांसद थे और इस बार भी टिकट की लाइन में थे। उन्होंने विधायक सांगा के ऊपर कटाक्ष कर बोला था कि 'मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने ' नहीं देखता और टिकट मेरी जेब में है। इसके बाद देवेन्द्र सिंह भोले को टिकट मिल भी गया। लेकिन विधायक सांगा का साथ न मिलना देवेन्द्र सिंह भोले के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहा था और वह दूर-दूर दिखाई दे रहे थे।
 
           ख़बर है भाजपा हाई कमान ने विधायक अभिजीत सांगा को देवेन्द्र सिंह भोले का साथ देने का आदेश दिया और सांगा ने पिछली सभी कड़वाहट को भुलाकर साथ देने का एलान कर दिया।  बिठूर विधायक अभिजीत सांगा के साथ आ जाने से बिठूर विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र सिंह भोले को अच्छी बढ़त मिल सकती है। क्यों कि अभिजीत सांगा बिठूर और अकबरपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हैं। अभिजीत सांगा को हर वर्ग का समर्थन है और वह लगातार दो बार से बिठूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में
International Desk डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बर्गम को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनंगे या नहीं।...

Online Channel