आज भारती पारधी विधानसभा परसवाड़ा और बैहर में

आम जनमानस, भाजपा कार्यकर्ताओं से होगी रूबरू

आज भारती पारधी विधानसभा परसवाड़ा और बैहर में

बालाघाट। लोकसभा क्षेत्र बालाघाट-

सिवनी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भारती पारधी आज शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा परसवाड़ा व मैहर के विभिन्न स्थानों में आम जनमानस, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से रूबरू होकर मार्गदर्शन लेगी। इसी कड़ी में भारती पारधी विधानसभा परसवाड़ा के भाजपा ग्रामीण मंडल बालाघाट के मानेगांव में रवि पांचे के घर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सुबह 10:30 बजे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर ‘नानो’ कावरे, विधानसभा प्रभारी संजय खंडेलवाल, विधानसभा संयोजक जितेंद्र चौधरी की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

FB_IMG_1711128133767
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी

इसी क्रम में मैहर विधानसभा के गढी में दोपहर 1 बजे सामुदायिक भवन गढी में आयोजित भाजपा मंडल गढी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी। दोपहर 2:30 बजे पटेल सिनेमा, बैहर में भाजपा बैहर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होगी। वहीं भाजपा मंडल उकवा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शाम 4 बजे सामुदायिक भवन उकवा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगी। यहां प्रमुख तौर पर पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडल, शक्ति केंद्र, मतदान केंद्र और पन्ना प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी अपनी भागीदारी देंगे।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel