दीपोत्सव पर 21 हजार दीपो से जगमगाई शक्तिपीठ बुढ़िया माई
सीएम योगी की प्रेरणा से चेयरमैन विनय जायसवाल ने तीन साल से शुरू की हैं परंपरा
On
बुढ़िया माई छठ स्थान पर जगमगाते दिए की रोशनी
प्रमोद रौनियार, ब्यूरो प्रमुख
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। नगर के जनरल बिपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट धनतेरस की शाम दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा। 21000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी धूमधाम से आयोजित कराया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी आयोजित कराने का स्वप्न देखा था। जिसे आज लगातार तीसरे वर्ष भी सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है। विगत वर्ष की तुलना में इस साल दुगनी क्षेत्रफल में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।
बता दें कि इस छठ घाट को शासन के झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नपा द्वारा विकसित कराया गया है। जिसे नपाध्यक्ष द्वारा किड्स पार्क एवं पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में नगर के इस हिस्से को सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की योजना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता रामेश्वर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला नगर अध्यक्ष भाजपा प्रमोद साहा देवेश मिश्रा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल अरुण सिंह मालती देवी सोनी देवी सुशीला देवी सारिका सिंह मंजू देवी प्रियंका देवी सरोज देवी सविता देवी मनोज गुप्ता संतोष चौहान अजय शर्मा आनंद रावत आलोक विश्वकर्मा बृजेश शर्मा अमित जायसवाल किशन गुप्ता मंथन सिंह बिपिन जायसवाल संतोष यादव राजेश जायसवाल भास्कर शर्मा आदर्श जायसवाल भोलू यादव जय प्रकाश गुप्त साधु मद्धेशिया सरवन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
18 May 2024 18:25:13
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण
अंतर्राष्ट्रीय
बाबा रामदेव- आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित ।
14 May 2024 21:57:20
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भ्रामक विज्ञापन केस में पतंजलि आयुर्वेद, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के...
Comment List