लखनऊ के गुडंबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैफे में चल रहा था हुक्का बार 2 गिरफ्तार

लखनऊ थाना क्षेत्र गुडंबा में कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था यहां खाना खाने आने वाले लोगों को हुक्का का सेवन अवैध रूप से कराया जा रहा था  सूचना मिलने पर गुडंबा में चल रहे इस कैफे पर पुलिस ने छापा मारा  दो लोगों को यहां से गिरफ्तार किया गया 



स्वतंत्र प्रभात 

गुडंबा थाना क्षेत्र के  मिश्रपुर स्थित डेविल्स कैफे चलता है।  इस कैफे में खाना खिलाने के साथ-साथ अवैध तरीके से हुक्का बार भी चलाया जा रहा था। खाना खाने आने वाले लोगों को इसका सेवन कराकर उनसे जमकर वसूली भी हो रही थी। इसकी सूचना गुडंबा थाना पुलिस को दी गई।गुडंबा पुलिस ने सूचना पर डेविल्स कैफे में छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में युवा वर्ग हुक्का का सेवन कर रहे थे। पुलिस की छापेमारी के बाद डेविल्स कैफे में हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके पर ही हुक्का के साथ उसमें इस्तेमाल होने वाला कोकोयाया और फ्लेवर युक्त तंबाकू की कई डिब्बियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*उ0नि0 आसित कुमार यादव उ0नि0  हर्षित मानहे0क0 अश्वनी  दीक्षितहे0क0 अब्दुल कलीम हे0क0 संदीप यादवहे0क0 अमित सिंह मौजूद रहे ।

About The Author: Swatantra Prabhat