गौवंश के लिए नहीं बना कोई आश्रय स्थल रोजाना होते हैं दुर्घटना का शिकार।

शंकरगढ़ मे गौवंश आश्रय स्थल के लिए आया हुआ बजट चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट 


 स्वतंत्र प्रभात।

शंकरगढ़ प्रयागराज विकासखंड शंकरगढ़ मे गौवंश के लिए आज तक कोई आश्रय स्थल का निर्माण नहीं किया गया। और आए दिन सड़कों पर झुंड में खड़े होने की वजह से शंकरगढ़ नारीबारी रोड पर आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं पर इस दुर्घटना में या तो उनकी मृत्यु हो जाती है या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।  आने जाने वाले राहगीरों को भी दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। उत्तर प्रदेश सरकार  द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में गोवंश की सुरक्षा के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया था पर अधिकारियों की मनमानी और ग्राम प्रधानों की अनदेखी की वजह से एक भी गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण नहीं कराया गया

और सरकार द्वारा जारी किया गया बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आए दिन क्षेत्रीय किसानों के खेतों में गौवंश का झुंड पूरी फसल को बर्बाद कर देते है सड़को में चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ किसानों के लिए भी चिंता का सबब बने हुए हैं। जबकि ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा और ग्राम प्रधानों द्वारा बजट ना होने का बहाना बनाया जाता है। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे और गौवंश का समूह हजारों की संख्या में सड़कों पर रात्रि में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं 

About The Author: Swatantra Prabhat