चार धाम यात्रा पर जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी

33 यात्री चोटिल 12 की हालत गंभीर


सहारनपुर। 

महाराष्ट्र के अहमदनगर से चार धाम यात्रा पर  जा रही टूरिस्ट बस देर रात गागलहेड़ी बाईपास के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने के बाद हाईवे के  समीप यात्रियों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर वहा से गुजर रहे लोगो ने घटना की सूचना स्थानिये पुलिस दी गई तत्पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से हरोड़ा के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। घटना में 33 यात्रियों घायल हो गए। इनमे 12 यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

About The Author: Swatantra Prabhat