स्वतंत्र प्रभात-
उन्नाव।
किराए के मकान पर रहकर मजदूरी करने वाला युवक बीती देर रात अपनी रिश्तेदारी में एक मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम समापन के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय एक अज्ञात ट्रेन की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख चालक ने जानकारी स्टेशन मास्टर उन्नाव को दी। एसएस ने दही थाना पुलिस को मेमो देखकर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी उन्नाव भेजा है। जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के थाना सांडी के ग्राम कुशाल पुरवा का रहने वाला अनुराग (30) पुत्र स्व. सुशील उन्नाव में दही थाना क्षेत्र के जनजरी में रहने वाले प्रेम शंकर पुत्र बुद्धि लाल के घर पर किराए पर रहता था।
यहीं पर रहकर मजदूरी करता था। बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम बुटवल में अपने फूफा सुशील के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समापन के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ कानपुर रेल रूट पर एक अज्ञात ट्रेन से टक्कर लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रेन के चालक ने दी जानकारी पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन के चालक ने शव पड़ा होने पर घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर उन्नाव को दी। मामला दही थाना क्षेत्र का होने के चलते पुलिस मेमो भेजा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।