स्वतंत्र प्रभात
कर्नलगंज/परसपुर गोंडा।
तहसील क्षेत्र अन्तर्गत परसपुर के मांऊपुरवा में दो सगी विधवा बहनों को संपत्ति के लिए जेठ के लड़कों द्वारा जबरन मारपीट कर बुरी नियत से छीना झपटी कर और जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित महिलाओं ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला परसपुर थाने के नजदीक माऊँ पुरवा हरदी टांड़ का है, जहां दो सगी बहनें सुगना और सोना हैं। उन्होंने बताया कि उन दोनों के पति मृतक हैं और उनके कोई बच्चे भी नहीं है। जिससे उनकी इस अवस्था में देखरेख उनके भाई करते हैं जिनको दोनों बहनों ने अपनी पूरी संपत्ति बैनामा कर दी। जिसके उपरान्त सुगना और सोना के जेठ के लड़के आए दिन इनके साथ मारपीट जोर जबरदस्ती और बेइज्जती करने की मंशा से परेशान करते हैं।
महिलाओं के अनुसार उन लोगों ने बिना किसी दबाव के अपनी पूरी संपत्ति अपने भाइयों को लिख दी जिसके उपरांत उनको जान से मारने की कोशिश और गाली गलौज बेइज्जत करने की मंशा से आए दिन उक्त लोग कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेकर कार्रवाई कब तक की जाती है।