दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज


 


स्वतंत्र प्रभात
भीटी अंबेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरहरपुर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर पहले गाली गलौज शुरू हुआ। उसके बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया मामला एक गलियारे को लेकर एक पक्ष बंद कर रहा था तो वहीं दूसरा पक्ष खुलवा रहा था। इसी विवाद को लेकर बंसराज पुत्र रामकिशोर रामचरण पुत्र रामसुमेर के बीच कहासुनी शुरू हो गई।पहले तो दोनों के बीच गाली गलौज हो रहा था। मामला शांत नहीं हुआ तो दोनों पक्षों में लाठी डंडा ईट पत्थर जमकर चले। जिसमें बंसराज पुत्र इंद्रजीत उम्र 24 वर्ष का सर फट गया।

जिसे जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही बंसराज की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।जिसमें राम चरण अशोक कुमार दिनेश कुमार विवेक कुमार के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस विषय पर थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About The Author: Swatantra Prabhat