रंगदारी वसूलने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान


उन्नाव पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा रंगदारी वसूलने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया।

को वादी मुकदमा शादाब अली पुत्र नौशाद अली  नि 425 तालिब सराय थाना कोतवाली उन्नाव की लिखित तहरीर पर विरुद्ध मेराजुद्दीन पुत्र मसीउद्दीन निवासी 361 तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव आदि 06 नफर बावत वादी से अभियुक्तगणों द्वारा रंगदारी वसूलने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु. अ. सं- 727/ 2021 धारा 143/ 147/ 323/ 504/ 506/ 384 भादवि पंजीकृत किया गया।

 जिसमें दिनांक 22.11.2021 को रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मेराजुद्दीन पुत्र मसीउद्दीन निवासी 361 तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को छोटे चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत हैं जिनमें धोखाधड़ी व लूट जैसे जघन्य अपराध भी शामिल हैं

काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त चौकी क्षेत्र किला थाना कोतवाली सदर का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण मेराजुद्दीन पुत्र मसीउद्दीन निवासी 361 तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र 47 वर्ष आपराधिक इतिहास मु. अ. सं 727/ 2021 धारा 143/ 147/ 323/ 504/ 506/ 384 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 214/ 2018 धारा 457/ 380/ 504/ 506 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 1195/2017 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना कोतवाली उन्नाव मु. अ. सं 964/ 2017 धारा 307/ 504 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 904/2017 धारा 419/ 420/ 467/ 468 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 699/2017 धारा 323/504/506 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 870/ 2016 धारा 323/ 504/ 506/ 452/ 394 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 3061/2014 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव मु. अ. सं 560/ 2009 धारा 452/ 354/ 506 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव हिस्ट्रीशीटर चौकी क्षेत्र किला HS No. A-219 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ. नि भगत सिंह चौकी प्रभारी किला थाना कोतवाली सदर उन्नाव हे. का जय प्रकाश।

About The Author: Swatantra Prabhat