सशस्त्र पुलिस बल ने जैसपुर से दुर्लभ जंगली जानवर के शव के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सशस्त्र पुलिस बल ने जैसपुर से दुर्लभ जंगली जानवर के शव के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार


स्वतंत्र प्रभात 

रुपईडीहा बहराइच। पड़ोसी जनपद बांके के भारतीय सीमा से सटे गांव जयसपुर से एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के जंगली जानवर के शव के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त जानकारी देते हुए सशस्त्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बम ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल 30वीं बटालियन मुख्यालय बागेश्वरी से तैनात टीम ने ज़िला बर्दिया बारबर्दिया नगर पालिका 1, बंगाई के 24 वर्षीय नाहकुल थापा मगर को एक किलो चार सौ ग्राम वजन के जंगली जानवर के शव के साथ गिरफ्तार किया है।
बम ने यह भी बताया कि उक्त जंगली जानवर के शव को भारत में तस्करी कर ले जाया जा रहा था।इसी दौरान सशस्त्र पुलिस बल द्वारा शव को बरामद किया गया ।  पुलिस अधीक्षक बम ने कहा कि बरामद शव और गिरफ्तार व्यक्ति को क्षेत्रीय वन कार्यालय नेपालगंज को सौंप दिया गया है।सशस्त्र पुलिस अधीक्षक बम के अनुसार घटना की आगे की जांच जारी 

About The Author: Swatantra Prabhat