भाजपा के पूर्व विधायक ने कई कार्यकर्ताओं के साथ लोधेश्वर शिवलिंग

के सामने मोदी जी की प्रतिमा रखकर मनाया जन्मदिवस 


स्वतंत्र प्रभात 

रामनगर बाराबंकी:रामनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी की अगुवाई में लोधेश्वर महादेवा में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भगवान लोधेश्वर महादेवा के मंदिर में गर्भ ग्रह शिवलिंग की मूर्ति के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा को रखकर लोधेश्वर महादेव को एक कुंतल लड्डू बिल्व पत्र धतूरा कमल के पुष्प चढ़ाकर व फल का भोग लगाकर शिवजी का पूजन अर्चन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की तथा नरेंद्र मोदी की प्रतिमा पर रोली चंदन लगाया। मंदिर परिसर में बने रेन शेल्टर में शरद अवस्थी

ने साधु संतों को भोजन कराकर अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद अवस्थी ने कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, विश्व में भारत ने मोदी के नेतृत्व में एक अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर रामनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ,सिरौली मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे ,सूरतगंज मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण, पूर्व ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नानमून शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य डब्बू चौहान ,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अवस्थी,भूलन अवस्थी प्रधान मथुरा, बृजेश शर्मा प्रधान, बिंकू शुक्ला ,अनिल अवस्थी, अमित अवस्थी(पूर्व क्षे.पं.स.), रविंद्र नाथ त्रिपाठी, महेश तिवारी, अयोध्या प्रसाद अवस्थी ,गोलू ठाकुर, सुनील वर्मा ,हरपाल मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

About The Author: Swatantra Prabhat