मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हुआ खिचड़ी भोज

माता मंदिर पाराधमथुआ के पुजारी जमुना प्रसाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया।


स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर।

 भगवान भास्कर के उत्तरायण होने के पर्व मकर संक्रान्ति को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लोगों ने सूर्य देव की आराधना के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया। वहीं बहुत से लोगों ने मठ मंदिरों पर पहुंचकर अन्नदान भी किया। मकर संक्रान्ति का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे क्षेत्र में मनाया गया। सुबह स्नान करने के बाद लोगों ने सूर्य भगवान की उपासना की। कुमारगंज थाना क्षेत्र के आदिशक्ति माता मंदिर पाराधमथुआ के पुजारी जमुना प्रसाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया।

 खिचड़ी भोज से पहले पुजारी ने बालिकाओं का चरण धोया उसके बाद खिचड़ी परोसा कर माता रानी का जयकारा लगाया जिसके बाद लोगों ने खिचड़ी ग्राहक पास पड़ोस के गांव के लोगों का आगे का सिलसिला जारी रहा लोग आते रहे और भोजन करने के उपाय जाते रहे। पुजारी जमुना प्रसाद ने बताया कि जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब वह दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसी दिन से शीत ऋतु की विदाई भी शुरू हो जाती है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat