त्रिपाठी पाली क्लीनिक एवं हेल्थ केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन

शिव मूर्ति त्रिपाठी, ओम प्रकाश शुक्ला, जाकिर हुसैन, विमल सोनी, ग्रजेश तिवारी, नरेश श्रीवास्तव, राम शरण मिश्रा, सुनील राजपूत, पिंटू कुमार वा नगर के नेत्र चिकित्सक नोमान अहमद सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे 


स्वतंत्र प्रभात 

हरदोई बेनीगंज नगर के एचपी पेट्रोल पंप के सामने त्रिपाठी पाली क्लीनिक एवं हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन संयुक्त रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर अभय त्रिपाठी जनरल फिजीसियन डाक्टर अटल त्रिपाठी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर अवन्नतिका त्रिपाठी सहित डाक्टर खालिद मुस्तफा ने किया। उपरोक्त चिकित्सकों के अनुसार एंबुलेंस सहित चिकित्सा सेवा चौबिसो घंटे उपलब्ध रहेगी। बी,पी एवं शुगर की जांचें समय समय पर निःशुल्क की जाती रहेंगी। इस मौके पर अभिभावक रूप में सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, शिव मूर्ति त्रिपाठी, ओम प्रकाश शुक्ला, जाकिर हुसैन, विमल सोनी, ग्रजेश तिवारी, नरेश श्रीवास्तव, राम शरण मिश्रा, सुनील राजपूत, पिंटू कुमार वा नगर के नेत्र चिकित्सक नोमान अहमद सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat