पति पत्नी के मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी के घर पर चलाई गोलियां

भिवानी में पति ने पत्नी के घर पर किये हवाई फायर


दलबल सहित मौके पर पहुंचे डीएसपी

भिवानी - भिवानी के विद्या नगर में आज एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ससुराल में ही हवाई फायर कर दिए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो डीएसपी वीरेंद्र सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। आरोपी के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है।

घटना आज देर शाम की है। सूबेदार सत्यवीर सिंह ने पुलिस को दी जनकारी में बताया कि उसकी छोटी बेटी कविता की शादी 2003 में लाखनमाजरा रोहतक निवासी रविन्द्र के साथ किया था। रविन्द्र डॉक्टर है और आरोप है कि रविन्द्र उनकी बेटी को परेशान करता था। कविता पहले भी काफी दिन अपने मायके रहती रही है। अब भी पिछले डेढ़ महीने से वह यही रह रही है।

 सेवानिवृत्त सूबेदार सत्यवीर ने बताया की ससुराल वालों से परेशान होकर कविता अपने मायके में रहने लगी थी। आज उसके जमाई पहले दोपहर को भिवानी विद्यानगर स्थित उनके मकान में आये थे। किसी बात को लेकर कविता व उनका विवाद हो गया। एक बार रविन्द्र चले गए थे फिर दुबारा अपने कुछ साथियों के साथ आये तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने दो गोलियां हवा में चलाई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

 घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। घटना की जनकरी हासिल की। मामले की तफ्तीश कर रहे सब इंस्पेक्टर रणवीर ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में गोलियां चलाई जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण गोलियों के खोल नही मिले है सुबह फिर से तलाश की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author: Swatantra Prabhat