तिरंगा झंडा व देशभक्ति नारो के साथ निकाली गई रैली

आज़ादी का 75वीं अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया


 स्वतंत्र प्रभात-

गिरिडीह, झारखंड:-

 

 

 जमुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पोबी पंचायत सचिवालय में पोबी आजीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान में आज़ादी का 75वीं अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में तिरंगा के साथ रैली निकाली गई   जो गगनभेदी राष्ट्रभक्ति नारो के साथ भ्रमण के पश्चात पुनः पंचायत सचिवालय में अपने अपने घरों में तिरंगा लहराने के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखिया जयंती देवी ने हर  घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों को अपने अपने घर में तिरंगा लहराने का आह्वान किए। प्रज्ञा केंद्र वी एल ई योगेश कुमार पाण्डेय ने  मंच संचालन  करते हुए 75वीं आज़ादी का अमृत महोत्सव   के तहत क्रियान्वित विभिन्न कार्यक्रमों,योजनाओं  की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एकीकृत बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे व जमुआ प्रखंड के एकमात्र भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी की जन्म स्थली रही ऐतिहासिक ग्राम पंचायत पोबी के हर घर में 13 से 15 अगस्त तक आन बान शान विश्व विजयी प्यारा तिरंगा झंडा को लहराना है। पोबी संकुल द्वारा तिरंगा तैयार किया जा रहा है बहुत ही कम लागत में उपलब्ध कराया  जाएगा।  झारखंड राज्य लाईवलीवुड प्रमोशन सोसायटी के पोबी संकुल समन्वयक रंजित सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में आजीविका सखी मंडल की  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का महत्वपूर्ण उद्देश्य है । 

"पूर्व पंचायत समिति सदस्य सीता देवी ने आजीविका महिला संगठन सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का हक अधिकार का हनन उनके परिजनों द्वारा किया जाना महिला सशक्तिकरण में बाधक,पंचायती राज व्यवस्था के नियमों का घोर उल्लंघन  है जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण व चिंतनीय  है ।  महिला जनप्रतिनिधि कठपुतली बनकर न रहे बल्कि स्वयं मुखर हो आगे आए। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सी सी रंजित सिंह, ए के एम प्रदीप स्वर्णकार,सकुना देवी,बबिता देवी, डॉली देवी,रीना देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में पोबी आजीविका ग्राम संगठन से जुड़ी दर्जनों सखी मंडल की महिलाएँ समाजसेवी मौजूद थे।

About The Author: Swatantra Prabhat