केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड:-
केरेडारी प्रखण्ड के पेटो पंचायत स्थित लोयसुकवार गाँव में मनिजर सिंह के घर में बीती रात अचानक आग लग गई। अगलगी में खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री जल कर राख हो गए। घटना बीती रात 11.30 बजे की बतायी गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि बाल-बाल घर में सोये लोग बाल-बाल बचे। बताया कि घर के लोग हो-हल्ला करने लगे तो ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया।