बड़कागांव थाना प्रभारी ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण।

बड़कागांव थाना प्रभारी ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण।


 


 

बड़कागाँव/हजारीबाग/ झारखण्ड़

बड़कागांव: थाना प्रभारी बड़कागांव गौतम कुमार ने  बादम, चंदौल, अंबाजित, गोंदलपुरा, नापो, सांढ, बड़कागांव, शुकुल खापिया सहित अन्य सभी दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस क्रम में थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा कमिटी को राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन पर ही पूजा करने की बात कहीं। पूजा समिति के सदस्यों को राज्य सरकार के नियम के अनुसार ही पूजा करने एवं समय पर प्रतिमा विसर्जन कर लेने का निर्देश दिया। विसर्जन के समय किसी भी प्रकार का डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया। सभी पूजा पंडालों में सेनेटाइजर व मास्क का उपयोग श्रद्धालुओं से नियमित रूपसे कराने को कहा गया। मौके पर जमादार रुस्तम अली, बड़कागांव पूर्वी भाजपा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोदस्सर खान, प. स. सदस्य राजेंद्र महतो, भेखलाल महतो, चेतलाल महतो, फुलेश्वर महतो, चंद्रनाथ महतो, इन्द्रनाथ महतो, पंडित प्यारेलाल पांडे, खेमन महतो, विराज महतो, सत्रुधन महतो, विनोद प्रजापति, बैजनाथ कुमार,सहित पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

About The Author: Swatantra Prabhat