चौपारण प्रखण्ड में गठित हुआ सद्भावना का टीम

संगठित होकर सामाजिक सद्भावना का लिखेंगे नया आयाम  : अध्यक्ष राज सिंह चौहान


चौपारण प्रखण्ड में गठित हुआ सद्भावना का टीम

संगठित होकर सामाजिक सद्भावना का लिखेंगे नया आयाम  : अध्यक्ष राज सिंह चौहान

हजारीबाग/झारखंड

सद्भावना विकास मंच यू तो बरही अनुमंडल में किसी परिचायत की मोहताज नही है, सद्भावना के सदस्यों की कार्यो एवं सक्रियता से क्षेत्रों के बच्चे बच्चे अवगत है।सद्भावना विकास विकास मंच अपने कार्य पद्धिति को और बेहतर बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में अपने टीम का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को  सद्भावना विकास मंच ने चौपारण  प्रखण्ड के दादपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सद्भावना विकास मंच चौपारण का गठन किया। इस बाबत सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव कुन्दन कुमार एवं कोषाध्यक्ष आजाद हुसैन उपस्थित रहे।

इस बाबत अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने अपने चौपारण टीम के नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा सद्भावना विकास मंच प्रशानिक सहयोगी के रूप में निरंतर कार्य कर रही है, आगे और बेहतर कार्य के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है, इस निमित सभी जगहों पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिससे सामाजिक सद्भाव का एक नया आयाम लिखेंगे। मौके पर सह सचिव तोहिद अली, संघटन मंत्री जियाहूल हक, महिला विंग के उपाध्यक्ष पायल देवी, सचिव सुनीता देवी, सक्रिय सदस्य गायत्री देवी, बबिता देवी, फ़िरोज़ा खातून, बबिता देवी, माजदा खातून, ममता देवी एवं चौपारण के नए सदस्य गायत्री कुमारी, योगिता देवी, कविता देवी, सुषमा देवी, रेखा कुमारी, प्रीति देवी, रिंकी कुमारी, नेहा कुमारी, पम्मी कुमारी, उर्मिला देवी, मिना देवी, कांति देवी, जशोदा देवी एवं राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat