पोषण दिवस का आयोजन किया गया गया

पोषण दिवस का आयोजन किया गया गया


पोषण दिवस का आयोजन किया गया गया

स्वतंत्र प्रभात/पालोजोरी देवघर:
राजेश कुमार भगत

: रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपुर  में पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका ने पोषण के पांच सूत्रों की महत्वपूर्ण जानकारी गर्भवती महिला ,धात्री महिला और किशोरियों एवं युवतियों को दी। यह पोषण सूत्र क्रमानुसार है, पहला सूत्र -सुनहरे 1000 दिवस के बारे में बताया गया कि गर्भावस्था के 270 दिवस जिसमें एक गर्भवती स्त्रियों को पोस्टिक आहार लेना आवश्यक होता है ,बच्चों का पहला 365 दिन और बच्चे का दूसरा साल 365 दिन 99% शारीरिक और मानसिक विकास का होता है| इन दिनों के दौरान बच्चों का सबसे अच्छे तरीके से देखभाल करना चाहिए|दूसरा सूत्र- पौष्टिक आहार जिसमें गर्भवती और नवजात शिशु के माताओं को कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन विटामिन लेना है इसके लिएहरी साग सब्जी का सेवन करना अति आवश्यक है।
 तीसरा सूत्र- एनीमिया खून की कमी को एनीमिया कहते हैं इसे दूर करने के लिए पोस्टिक आहार का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है| चौथा सूत्र -डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करना इसके लिए स्वच्छ और साफ सुथरा वातावरण रखना आवश्यक होता है एवं पांचवा सूत्र- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य आदि के बारे में बताई जिसमें सेविकाओं ने बताया कि गर्भावस्था और मातृत्व अवस्था के दौरान स्वच्छता बहुत ही जरूरी होती है स्वच्छता होने से बीमारियां दूर रहती है। वही मौके पर  सेविका अनीता टूडू, तेजस्विनी परियोजना की सी.सी. टुंपा मोदक, युवा उत्प्रेरक -सालेहा खातून, सहायिका,सहिया, तेजस्विनी क्लब की सदस्यां एवं कई ग्रामीणों उपस्थित थे।

About The Author: Swatantra Prabhat