घर से बकरी भगाने को लेकर मां- बेटा को पीटकर किया जख्मी

जमुई: चरकापत्थर थाना क्षेत्र के खरीक गांव में घर से बकरी को भगाने को लेकर मुबिया देवी और उसके पुत्र नंदन यादव को पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नंदन ने बताया कि उसकी मां घर में खाना बना रही थी इसी दौरान उसके


जमुई: चरकापत्थर थाना क्षेत्र के खरीक गांव में घर से बकरी को भगाने को लेकर मुबिया देवी और उसके पुत्र नंदन यादव को पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नंदन ने बताया कि उसकी मां घर में खाना बना रही थी इसी दौरान उसके चाचा का बकरी घर में आ गई।

जिसे घर से भगा दिया गया। उसके बाद चाचा विभीषण यादव और विसुंदेव यादव घर में आकर गाली- गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया गया तो उनलोगों द्वारा लाठी से मारकर घायल कर दिया। बचाने आई मां मुबिया देवी को भी पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat