अगलगी में दो घर जले…

उधवा/संवाददाता:उधवा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को मनिहारी टोला गांव में एक जलावन के ढेर में अचानक आग लग जाने से पड़ोस के दो घर आंशिक रूप से जल गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनिहारी टोला गांव के दिनेश मंडल के घर के सामने जलावन पाला रखा हुआ था।अचानक पाला में आग लग

उधवा/संवाददाता:
उधवा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को मनिहारी टोला गांव में एक जलावन के ढेर में अचानक आग लग जाने से  पड़ोस के दो घर आंशिक रूप से जल गया।


 सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनिहारी टोला गांव के दिनेश मंडल के घर के सामने जलावन पाला रखा हुआ था।अचानक पाला में आग लग जाने से डिप्लो मंडल तथा दिनेश मंडल के घर आंशिक रूप से जल गया।घर मे रखा सामान सहित हजारों की क्षति हुई है।


इस दौरान आनन फानन में  ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर,घटना की सूचना अग्निशामक को दी। सूचना पकाए अग्निशामक घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया।समाचार लिखे जाने तक आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नही हो पाई है।

About The Author: Swatantra Prabhat