इंदिरानगर में शिवशक्ति मंदिर में शिवपरिवार की स्थापना की गयी
देहरादून| इंदिरानगर सीमाद्वार में शिवशक्ति मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की गयी!मूर्ती स्थापना के इस शुभकार्य में देहरादून के नगर निगम मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी, बीजीपी के वार्ड नंबर 40 की श्रीमती मीरा कठैत जी एवं अपने इंदिरा नगर कॉलोनीवासियों के साथ आज दिनांक 17/11/2021 भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया!
दिनांक 18 नवंबर को सीमाद्वार इंदिरानगर स्थित वार्ड नंबर 40 में शहीद द्वार में नवनिर्मित शिव शक्ति मंदिर में भगवान शिव परिवार की स्थापना का कार्यक्रम की गयी! जो कि दिनांक 16 नवंबर से चल रहा था, 18 नवंबर की सुबह शिव की पूजा हुई और साथ ही हवन भी हुआ! भगवान शिव के परिवार का भोग लगाया गया तत्पश्चात भंडारे का आयोजनभी किया गया! भगवान शिव शक्ति मंदिर में वार्ड 40 की भाजपा की पार्षद मीरा कठैत, कैंट के विधायक हरबंस कपूर व सविता कपूर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने भी शक्ति धाम मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव के चरणों में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया! इनके अलावा अनंत शिव भक्तों ने शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया! इसमें स्वतंत्र प्रभात मीडिया समूह के देहरादून संपादक नितिन कुमार ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया!