भाजपा पार्टी में कार्यकर्ता छोटा बड़ा नही होता विकास किशोर

जनता सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुसूचित जाति के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  ने किया 


स्वतंत्र प्रभात

मलिहाबाद लखनऊ आने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार को मलिहाबाद के फरीदीपुर गांव के निकट स्थित मैदान मे आयोजित जनता सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुसूचित जाति के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा ने नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी स्व0 कमलेश गुप्ता की फोटो पर पुष्प अर्पित श्रृद्धाजति देकर किया। विकास किशोर आशू ने कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर काम किया जाता है। इसमें कोई भी कार्यकर्ता छोटा बड़ा नही होता है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार पात्रों के लिये अनेकों योजनाएं चलाकर उन्हें सीधा लाभान्वित करने का काम कर रही है। नगर पंचायत के चुनाव मे पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाती है, उसे इस बार भारी मतों से विजयी बनाकर नगर पंचायत मे कमल का फूल खिलाना है। उन्होंने जनता को आव्हान करते हुये कहा कि इस बार नगर पंचायत भाजपा का नगर पंचायत अध्यक्ष होना चाहिए, इसलिये अभी से ही


घर-घर जाकर मतदाताओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देनी होगी। ब्लाक प्रमुख प्र मीनू वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत मे अभी तक कमल का फूल नहीं खिला है। इस बार भाजपा की लहर है, इस लहर मे भाजपा का ही उम्मीदवार नगर पंचायत अध्यक्ष होना चाहिए। अभी से वार्ड नंबर 2 मुंशीगंज के सभासद नरेन्द्र यादव उर्फ काटू मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष की तैयारी कर रहे हैं। इसलिये लोगों को अभी से ही कड़ी मेहनत करनी होगी। भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करती है। अन्य राजनीतिक पार्टियां हिन्दू-मुस्लिम बोलकर बहकाने का काम करेंगी। लेकिन उनके बहकावे मे आने की जरूरत नही है।  जनता सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विमलेश सिंह, प्रधानसंघ महामंत्री नवीन यादव,रिक्की गुप्ता, पारख महासंघ के पदाधिकारी  अरूण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, अनय पाठक, अनूसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सोनू वर्मा, अमरेश मौर्या, मुलायम यादव, बीडीसी इन्द्रजीत सहित हजारों की संख्या मे क्षेत्र की जनता मौजूद रही। 

About The Author: Swatantra Prabhat