आंदोलन से मात्र 36 घंटे पहले किसानों ने झोंकी ताकत

 बाराबंकी के तहसील हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा प्रस्तावित किसान क्रांति आंदोलन


स्वतंत्र प्रभात 

 हैदरगढ़ बाराबंकी  बाराबंकी के तहसील हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा प्रस्तावित किसान क्रांति आंदोलन का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे किसानों ने आंदोलन के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं, किसान आंदोलन को मात्र 36 घंटे शेष बचे हैं इसी के तहत आज दिनांक 6-08-2022 को अयोध्या मंडल महासचिव दिलीप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजा यादव आदि सभी पदाधिकारीयों ने तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहावर , चिलूला, पूरे आलम पुरवा,बारी खेरा, मनीपुर, बहादुर पुर,मवैया,बक्शन पुर आदि दर्जनों गांवों में किसानों के साथ बैठक कर 8 अगस्त 2022 को सुबह 10:00 बजे तहसील हैदरगढ़ में आयोजित महा किसान क्रांति आंदोलन में पहुंचने की अपील किया जिस पर सभी किसानों ने अपनी अपनी सहमति दर्ज कराई

About The Author: Swatantra Prabhat