तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर



फतेहपुर-बाराबंकी। 


तहसील क्षेत्र मैं भू माफियाओं को चिन्हित करने के साथ उनके अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा है। शनिवार को तालाब व नवीन परती भूमि पर लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा था। तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से तालाब पर हुए अतिक्रमण को अवैधकब्जा मुक्त कराया।

 वहीं नवीन परती पर अवैध तरीके से लोगों द्वारा मेन्था की फसल को लगाया गया था जिसकी जुताई कर भूमि को ग्राम समाज के सुपुर्द कर दिया गया। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से भू माफियाओं मे खलबली मची हुई है।


       मामला तहसील फतेहपुर क्षेत्र  बड्डूपुर थाना अन्तर्गत ग्राम शाहपुर मे भूमि गाटा संख्या 368 क्षेत्रफल 1.417हे0 तालाब की भूमि है जिस के आंशिक भाग 0.120हे0 पर संजू पुत्र रामहर्ष द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं रामानंद पुत्र रामबक्श द्वारा टीनशेड व टैक्टर-ट्राली रखकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर काबिज कर उस भूमि का उपयोग कर रहे थे।

 जिसको एसडीएम डॉ सचिन वर्मा व तहसीलदार राहुल सिंह के आदेश पर जेसीबी से संपूर्ण अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन द्वारा ढहा दिया गया। तालाब की भूमि के ग्राम समाज के सुपुर्द कर दिया गया। इसी कड़ी में क्षेत्र के केसरीपुर मजरे छेदा मे स्थित नवीन परती भूमि गाटा संख्या 1098 क्षेत्रफल 0.200हे0 पर शिवपाल पुत्र रामलाल द्वारा मेन्था की फसल लगाकर अवैध कब्जा किया गया था। 

जिसको टैक्टर से जुताई कर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए भूमि को ग्रामसमाज के सुपुर्द कर दिया गया। इस विषय पर  तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह के आदेश पर अतिक्रमण को तत्काल हटाने की प्रक्रिया की गयी है।

 इसी क्रम मे यदि तहसील क्षेत्र में कोई अतिक्रमण की शिकायत आती है तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जायेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में खलबली मची हुई है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat