दोनों पक्षों में चली गोलियां। सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दोनों पक्षों में चली गोलियां। सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


स्वतंत्र प्रभात-

रामनगर बाराबंकी  थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदना पुर मैं दो पक्षों में विवाद इस स्तर तक पहुंच गया की गोलियां चल गई। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। एक की हालत इतनी गंभीर थी की जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ को रेफर कर दिया गया। बताते चलें की गांव के दो पक्षों में खेत को लेकर आपसी विवाद बहुत पहले से चला आ रहा है। इसी विवाद में बृहस्पति को बड़ा रूप ले लिया जिसमें लाठी-डंडों के अलावा गोलियां चल गई। गोलिया चलते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गोलिया

चलने की खबर से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर थाने ले गए। वहीं घटना की छानबीन अपर पुलिस अधीक्षक पुणेनद सिंह क्षेताआथिकारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम पक्ष नवल किशोर दुसरा पक्ष आशीष कुमार यादव यह दोनों लोग एक ही गांव के है।

About The Author: Swatantra Prabhat