प्रतिनिधिमंडल नें उपमुख्यमंत्री से अवगत करायी समस्याएं

प्रतिनिधिमंडल नें उपमुख्यमंत्री से अवगत करायी समस्याएं



स्वतंत्र प्रभात 
टांडा अंबेडकर नगर। 

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डॉक्टर गयादीन सिंह भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री का स्वागत कर जनपद की विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराते हुए विशेष रुप से दलितों के साथ हो रहे प्रशासनिक उत्पीड़न को रोकने तथा जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा वर्तमान प्रशासन द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश में किए जा रहे अनाप-शनाप कार्यों को रोक लगाने की मांग करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दिया 

 राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉक्टर गयादीन सिंह भारती के साथ परशुराम वर्मा राम भारत वर्मा राम प्रकाश वर्मा ईश्वर चंद्र मौर्य वीर बहादुर मौर्य रामकुमार मौर्य श्याम सुंदर यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनहित के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए प्रशासन को चेतावनी देकर सर्व समाज की शिक्षा सुरक्षा सबको समानता के साथ अन्याय दिलाने हेतु संकल्प दोहराया।

About The Author: Swatantra Prabhat