लखनऊ उत्तर प्रदेश
राज यादव
आज नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष आर पी राव एवं मण्डल मंत्री अवधेश कुमार दुबे का प्रथम बार मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय आगमन पर कर्मचारियों एवं यूनियन के हजारों पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया।
यूनियन के मण्डल मंत्री ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर्मचारी हित की नीतियों को लागू कराया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष श्री आर पी राव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी का किसी भी स्तर पर कोई शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए एक जुट होकर कार्य करने का आवाहन किया, साथ ही बीसी शर्मा महामंत्री यूआरएमयू का भी आभार व्यक्त किया गया।