अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मनीष जायसवाल ने मजदूरों को किया सम्मानित

श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर बढ़ाया मान


कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आज नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने मजदूरों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया। 

1 मई को मनाए जाने वाले इस पर्व को श्रमिक समाज को सम्मानित किए जाने हेतु हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने कहा कि देश के भाग्य निर्माण में श्रमिक समाज की निर्विवाद भूमिका रहती है।प्रारम्भ से ही इस वर्ग ने संघर्ष करते हुए अपना विकास किया है।

उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है की एक समतापूर्ण समाज के निर्माण के लिए मजदूरों ने सदैव बलिदान दिया है चाहें वो स्वतंत्रता संग्राम हो या आजादी बाद राष्ट्र निर्माण। मजदूर वर्ग का योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विजय कौशिक अमर शर्मा संदीप जायसवाल आकाश वर्मा गोपी सोनी पिंटू साह सूरज मद्धेशिया उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat