राज्यपाल के आगमन के सभी तैयारियों समय से करें पूरी-डीएम

राज्यपाल के आगमन के सभी तैयारियों समय से करें पूरी-डीएम


 

बांदा। 

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल के आगामी 08 जनवरी, 2022 को जनपद बांदा आगमन को लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा तैयारियों सम्बन्धी की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई।जिसमें जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से अवश्य पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, सुरक्षा आदि की सभी व्यवस्था पूरी की जायें। 

बैठक के बाद जिलाधिकारी पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, विश्वविद्यालय के रजिस्टार, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat