प्रधानमंत्री जी का बाबा गोरखनाथ की धरती पर होगा

ऐतिहासिक स्वागत  सदर विधायक


देवरिया। भाजपा देवरिया देहात मंडल की एक बैठक ग्राम पंचायत सुरौली में आयोजित हुई। बैठक को सदर विधायक डॉ० सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि 7 दिसंबर को फ़र्टिलाइज़र एवं एम्स के लोकार्पण समारोह के लिए गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ऐतिहासिक स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में आप सभी गोरखपुर पहुंचे।

हर बूथ से अगर 20 कार्यकर्ता निकल जाए तो देवरिया सदर विधानसभा की उपस्थिति ऐतिहासिक होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान ने किया । इस अवसर पर मंडल प्रभारी गंगा कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, मंडल महामंत्री रत्नेश्वर व विपिन यादव मंडल महामंत्री सहित अन्य सभी सेक्टर प्रमुख मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्नदाताओं की खुशहाली का रास्ता बना खाद कारखाना-पवन

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडलो के विभिन्न गांवों में घर घर जाकर किसान भाइयों को 7 दिसम्बर को गोरखपुर के खाद कारखाना के उदघाट्न कार्यक्रम में चलने के लिए ढोल, मजीरे, शंख बजाकर आमन्त्रित किया।

रामपुर कारखाना विधानसभा के ग्राम- चाँदपाली और बिशुनपुर कला में मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार अन्नदाताओं की खुशहाली और समृद्धि के लिये निरन्तर प्रयासरत है। खाद कारखाना के खुलने से उत्तरप्रदेश के अंदर खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध होगी व यह कारखाना अन्नदाताओं की खुशहाली का रास्ता बनेगा।

 इस दौरान गौरीबाजार मण्डल अध्यक्ष कमलेश मौर्य जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय के साथ साथ रुद्रपुर विधानसभा में जिला मंत्री भगवान यादव ,भाटपाररानी में मण्डल उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा , बरहज में काशीपति शुक्ल, पथरदेवा में जिला मंत्री रविन्द्र राय और प्रवीण तिवारी , सलेमपुर में विनय तिवारी के नेतृत्व में किसानों का आह्वान किया।

एक लाख सदस्यता ग्रहण कराने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया। जनपद के कांग्रेस जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें जनपद में एक लाख नए सदस्य बनाए जाने के लिए लोगो की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से हर गांव में नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को अपने अपने प्रभार क्षेत्रों में स्टाल लगाकर कांग्रेस की सात प्रतिज्ञाएं आम जन मानस को बताते हुए

लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलाना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रभारी कौशल त्रिपाठी,उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी,दीनानाथ भारती,भागीरथी प्रसाद,वरुण  राय,आनन्द देव गिरि,जयदीप त्रिपाठी,विजय शेखर मल्ल रोशन,दीनदयाल प्रसाद,भरत मणि त्रिपाठी ,जनार्दन यादव,चंद्रमोहन पाण्डेय,जवाहर लाल चौहान,जय प्रकाश पाल धनगर,मुकुंद भास्कर मणि आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat