भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान

भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान


हरपुर तिवारी, महराजगंज। भाजपा युवा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने बुधवार को परतावल मण्डल के बूथ संख्या 301 शक्ति केन्द्र छातीराम व शक्ति केंद्र चौपरिया बूथ संख्या 347, 348, 355, 356, 357 व 358 पर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जनता को सदस्यता ग्रहण कराया। भाजपा नेता निर्भय सिंह ने कहा कि आज भाजपा के जनाधार को देखकर काफी संख्या में युवा सदस्यता ग्रहण कर रहे है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में काफी विकास हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि जनता ने मूड़ बना लिया है कि प्रदेश में दोबारा योगी की सरकार बनाना है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष कृष्णमोहन पटेल, विधानसभा विस्तारक अर्जुन मौर्या, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, विजय बाजोरिया, विरेंद्र सिंह, इम्तेयाज, कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat