अन्याय, अत्याचार, अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए आम जन से की अपील

धर्म के विजय के उत्सव दशहरा पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है, 


 स्वतंत्र प्रभात 
 

देवरिया। एण्टी करप्शन कोर आफ इंडिया जनपद देवरिया के जिला प्रभारी व अधिवक्ता कृष्णमूर्ति त्रिपाठी ने देश के सभी नागरिकों को अन्याय पर न्याय का, असत्य पर सत्य का, अधर्म पर धर्म के विजय के उत्सव दशहरा पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है, 


साथ ही साथ देश की जनता व शासन प्रशासन से  अनुरोध किया कि भारत देश को और सुदृढ़ करने के लिए अन्याय, अत्याचार,अपराध तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए "एण्टी करप्शन कोर आफ इंडिया "का सहयोग करें तथा सहयोग लें।

 देशी शराब ,विदेशी मदिरा, बीयर व मॉडलशॉप्स की दुकानें रहेंगी आज बंद


देवरिया 15 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने 16 अक्टूबर को माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के परिप्रेक्ष्य में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से जनपद स्थित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडलशॉप्स व भांग


 की फुटकर दुकाने आज 10 बजे सुबह से 16 अक्टूबर के 10 बजे तक पूर्णतः बन्द रखी जायेगी।
       जिलाधिकारी  ने सभी संबंधितों से इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किए जाने हेतु आगाह किया है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat