भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा का जिला स्तरीय परिचय बैठक सम्पन

-सभी मण्डल अध्यक्ष मंडल स्तर पर बैठक कर मोर्चा को करे मजबूत - धीरज अनुरागी


स्वतंत्र प्रभात 
 

महोबा । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महोबा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला स्तरीय परिचय बैठक जिला अध्यक्ष रामस्वरूप श्रीवास की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महोबा में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला स्तरीय परिचय बैठक जिला अध्यक्ष रामस्वरूप श्रीवास की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ मण्डल पदाधिकारियों का परिचय हुआ।


 बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरज अनुरागी ने कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष तय करे कि मंडल स्तर पर बैठक कर मोर्चा को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचायें।


 उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 12 अक्टूबर को कानपुर में होने वाले बेबी रानी मौर्य के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में सम्मलित होना आवश्यक बताया।परिचय बैठक में जिलाध्यक्ष रामस्वरूप श्रीवास , जिला उपाध्यक्ष धीरज अनुरागी , अलखजीत अहिरवार , मुकेश चौधरी , सन्ध्या श्रीवास सहित जिला पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

About The Author: Swatantra Prabhat