संजय उपाध्याय (रिपोर्टर)
चौरी भदोही ।
क्षेत्र के लठिया निवासी एक अधेड़ की अचानक मौत हो जाने के चलते पूरे चर्चा का विषय बना हुआ है। वही मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि लठिया गांव निवासी 58 वर्षीय इंद्रमणी तिवारी नामक व्यक्ति दोपहर मे आवश्यक कार्य वश घर से चौरी बाजार जा रहे थे। वही रास्ते में उनके होठ पर एक भवरां ने काट लिया। और वह बाजार पहुँचते ही बेहोश हो गये। आनन फानन में उनको एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसी घटना से क्षेत्र में शोक बना हुआ है।