सूर्यभानपुर में पेड़ की डाल काटने से रोष, पुलिस से शिकायत।

सूर्यभानपुर में पेड़ की डाल काटने से रोष, पुलिस से शिकायत। अंकित पाण्डेय (रिपोर्टर ) भदोही। कोईरौना थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव में एक व्यक्ति ने दूसरे के घर के सामने लगा आम के पेड़ की डाल काट दिया। जिससे पेड़ के मालिक में रोष है। और इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी है।जानकारी

सूर्यभानपुर में पेड़ की डाल काटने से रोष, पुलिस से शिकायत।

अंकित  पाण्डेय (रिपोर्टर )

भदोही।

कोईरौना थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव में एक व्यक्ति ने दूसरे के घर के सामने लगा आम के पेड़ की डाल काट दिया। जिससे पेड़ के मालिक में रोष है। और इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सूर्यभानपुर निवासी कमलेश शुक्ला के घर सामने कई वर्ष पुराना आम का पेड है।

आरोप है कि गांव के ही शंकर दत्त तिवारी अपने बेटे के साथ आकर बिना सूचना दिये या पूछे आम के डाल को काटने लगे। घर की महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो लोग गाली गलौज  करते हुये   धमकी भी दिये।

जब वे लोग आम का डाल काट रहे थे तब घर पर कोई पुरूष नही था। कमलेश शुक्ला ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस को भी दी लेकिन  अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई।

About The Author: Swatantra Prabhat