स्वतंत्र प्रभात
गोल्डेन कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर।
कोतवली पडरौना के सिधुवां चौकी क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव के कटनवार टोला में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास शनिवार को सुबह एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को धारदार हथियार से काटकर शरीर से सिर को अलग करके गन्ने के खेत में नहर के किनारे फेंक दिया गया था।
खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के बीच शिनाख्त की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
कोतवाली पडरौना के जंगल बनवीरपुर ग्राम सभा के टोला कटनवार स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर किनारे शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे शरीर से अलग होकर महिला की सिर कटा हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर पडरौना अनुज कुमार सिंह के साथ ही फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड व सर्विलांस की टीम भी दल-बल के साथ पहुंच गई। पुलिस ने नहर से किनारे गन्ने के खेत में फेंके गए शव को देखा तो संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की सिर कटी लाश मिली।
पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब रही होगी। पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों के जरिए शव की शिनाख्त की कोशिश की, मगर पहचान नहीं हो पाई। लगभग 1 बजे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
समाचार लिखे जाने तक उक्त महिला के सिर कटी मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसिया जांच के दौरान मौके पर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से सरेया गांव निवासीनी एक महिला व एक युवक को संदिग्ध रुप में पाए जाने पर हिरासत में लेकर थाने ले गई।