अन्याय के खिलाफ करणी सेना सदैव है तत्पर – विनोद मिश्र ददा ।

अन्याय के खिलाफ करणी सेना सदैव है तत्पर – विनोद मिश्र ददा । अंकित पाण्डेय (रिपोर्टर ) भदोही। करणी सेना की एक बैठक में कई जिले के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में प्रयागराज के जिलाध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि करणी सेना महिलाओं के सम्मान में हमेशा आगे है। भदोही के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने

अन्याय के खिलाफ करणी सेना  सदैव है तत्पर – विनोद मिश्र ददा ।

अंकित  पाण्डेय (रिपोर्टर )

भदोही।

करणी सेना की एक बैठक में कई जिले के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में प्रयागराज के जिलाध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि करणी सेना महिलाओं के सम्मान में हमेशा आगे है। भदोही के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकजुटता बहुत जरूरी है। जो भी अन्याय करे उसका विरोध जरूर करें।

और जिनके साथ अन्याय हो उसके सहयोग करना जरूरी है।  प्रयागराज के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संगठन में सभी की सहभागिता जरूरी है। करणी सेना हमेशा अन्याय के खिलाफ है। प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने संगठन के दिशा निर्देश दिया। कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुटता बनाकर रखे। मीना देवी महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।

और सभी को महिलाओं के सम्मान करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री जय सिंह ने  लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि 918010118118 पर मिस्ड कॉल करके सदस्यता लेने की बात बताई। कहा कि आगामी 5 नवंबर को हंडिया में बैठक होनी है। जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कहा कि संगठन भारत मे सबसे बड़ी सेना है।

जय सिंह ने कहा कि राजनीतिक दल और कुछ बिके हुए मीडिया के लोग पक्षपात करते है। जो देश के लिए गलत है। कहा कि हरियाणा के हत्यारे आरोपी को फाँसी मिलना चाहिये। कोई भी अन्याय करे तो उसका खिलाफत जरूर करे। बैठक का संचालन जीतेन्द्र सिंह ने किया।

About The Author: Swatantra Prabhat