भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को दिये गये मूलमंत्र।

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को दिये गये मूलमंत्र। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। भाजपा के सेमराधनाथ मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वृहस्पतिवार को दौडियाही में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा के रीति व नीति की विस्तृत चर्चा की। कहा कि सोशल

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को दिये गये मूलमंत्र।

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भदोही।

भाजपा के सेमराधनाथ मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वृहस्पतिवार को दौडियाही में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा के रीति व नीति की विस्तृत चर्चा की। कहा कि सोशल मीडिया का सही उपयोग करे। कहा कि एक कार्यकर्ता की भूमिका कठिन और सरल भी है। अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को संयमित बनाये रखे। क्योकि यही सच्चे राजनीतिज्ञ की पहचान है।

क्योकि कही यह बात हमारी समरसता में जहर खोलता है। अपने लोगों का फोन टेप करना बंद कर देना जरूरी है। इस समय सभी को सजग प्रहरी के रूप में कार्य करें। क्योकि हमेशा हम संगीन की साये में जी रहे है। इसीलिए सावधानी जरूरी है। सभी कार्यकर्ता एक सजग सिपाही है। जो एक अलग मिशाल है।

कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ के कार्यो की सराहना की। राममंदिर के बारे में कहा कि अब कोई नही पूछ रहा है राममंदिर के बारे में भाजपा एक सच्चा कार्यकर्ता अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए तडप रहा था और राममंदिर बनने की परिकल्पना पूरी की। कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता रामदूत है।

कहा कि भारत के संविधान के तहत राममंदिर का शिलान्यास हुआ। धारा 370 के बारे में कहा कि भाजपा की ही देन है कि 370 धारा जैसा कलंक समाप्त हुआ विपक्षियो को चुनौती भरा कार्य किया गया। कहा कि सोशल मीडिया को अपने को अकेला न समझे सबको साथ मे समझे। क्योकि सभी जानकारी अब सोशल मीडिया पर उपलब्ध है।

इसीलिए इसकी जानकारी उपलब्ध है और अपने को सकारात्मक भाव से अपने को तत्पर रखे। सोशल मीडिया के बारिकी से उपयोग से विरोधी समाप्त होगें और भाजपा को मजबूती और मिलेगी। प्रशिक्षण में जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने ‘आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र की सुरक्षा’ पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में पाश्चात्य संस्कृति पर चिंता जताया तथा लोगों स्वदेशी अपनाने की बात कही।

सुनील मिश्रा ने कहा जो कही न कही आत्मनिर्भर होने के तरफ इंगित करता है। कहा कि पिछले सत्तर वर्षो में भारत ने कई क्षेत्र में सफलता हासिल की। और वर्तमान समय में भारत विश्वगुरू बनने के क्रम में आगे बढ रहा है। मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूलमंत्र राष्ट्रवाद है। इसीलिए राष्ट्र की उन्नति के लिए हम सभी को आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है।

इस मौके ओमप्रकाश तिवारी, रवीश पाण्डेय, हीरालाल पासवान, सुनील मिश्रा, अशोक मौर्या, नागेन्द्र शुक्ला, लव दूबे, सुनील नारायण मिश्र, लव दूबे, अंकित द्विवेदी, विकास पाण्डेय, पवन पाण्डेय, राजकुमार सिंह, कप्तान पाण्डेय, ओम प्रकाश मौर्या, मनोज दुबे, राकेश मिश्रा, शिवचंद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

About The Author: Swatantra Prabhat