राजा भईया के जन्मदिन पर हुआ समाजसेवियों का सम्मान सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया का 51वां जन्म दिन दरोगा बाग स्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भदौरिया सहित सभी पदाधिकारियों ने सबसे पहले भारत रत्न सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद राजा भईया को

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया का 51वां जन्म दिन दरोगा बाग स्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भदौरिया सहित सभी पदाधिकारियों ने सबसे पहले भारत रत्न सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद राजा भईया को रूचना कर 5 किलो का केक काट सभी को वितरित किया। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में हनुमंत जीव आश्रम के संस्थापक अखिलेश अवस्थी, रोटरी क्लब अध्यक्ष एस भदौरिया, कैरियर गाइड व रोटी कपड़ा बैंक के संस्थापक मनीष सिंह सेंगर, अधिवक्ता रज्जन सिंह, अभ्युदय सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ प्रभात सिन्हा, लाइफ सेवर्स संस्था के संस्थापक अनुराग सिंह राठौर, हास्य कलाकार कॉमेडियन लक्ष्य निगम, आशा एनजीओ के संस्थापक नवीन कुमार द्विवेदी, रोटरी क्लब उन्नाव सेंट्रल के महामंत्री अतुल मिश्रा,

समाजसेवी डा0 श्यामल विस्वास, डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र पांडेय, समाजसेवी व प्रधान वीरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीतकार व गायक आलोक कथूरिया आदि शामिल रहे। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष नीतू सिंह सेंगर, सदर विधानसभा अध्यक्ष प्रवेश सिंह सेंगर उर्फ रिंकू सेंगर, जिला सचिव सचिन सिंह, शुक्लागंज नगर अध्यक्ष रोहित सिंह, उपाध्यक्ष आशू सिंह, सदर महासचिव गौराव त्रिवेदी, जिला सचिव अनुभव सिंह, जिला सचिव अतुल सिंह,

सदर विधान सभा सचिव अनमोल मिश्रा, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम सिंह परिहार, सचिव फिरोज खान, नगर सचिव आयुष चंदेल, नगर सचिव युवराज द्विवेदी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह, विकास दीक्षित, कनय परिहार, आकाश सिंह, अंकुर चैहान, मोहित सिंह, ऋषभ पांडेय, बाबुल शुक्ला आदि ने माल्यार्पण शाल और प्रशस्ति प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर कवि अखिलेश अवस्थी ने अपनी मार्मिक रचना पढ़कर सबको प्रेरित किया। डा0 प्रभात सिन्हा ने भी अपनी काव्य प्रस्तुति दी।

कॉमेडियन लक्ष्य निगम के हसगुल्लों पर सभी ने खूब ठहाके लगाए। संचालन कर रहे मनीष सिंह सेंगर ने राजा भईया का जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। पत्रकार मोहम्मद नसीर खान को माला पहना और नियुक्ति पत्र भेंटकर जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। समापन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की बधाइयाँ देते हुए जिला और नगर के सभी पदाधिकारियों से राजा भईया के संगठन को मजबूत करने की अपील के साथ सबके प्रति आभार जताया।

About The Author: Swatantra Prabhat