“मिशन शक्ति” अभियान के तहत “महिला हेल्प डेस्क” का किया गया शुभारम्भ ।
सरस राजपूत (रिपोर्टर )
ज्ञानपुर, भदोही ।
“मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने व अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर बताने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के उद्देश्य से आज मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के समस्त तहसील में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
इसी क्रम में जनपद भदोही में भी महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से तहसील ज्ञानपुर में महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन एवं शुभारम्भ महिँला माल बाबू श्रीमती उषा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी तहसीलदार देवेंद्र यादव राजकुमार गुप्ता प्रोबेशन कार्यालय से महेंद्र गुप्ता छाया शर्मा संध्या त्रिपाठी विवेक गुप्ता दीपक आदि भी शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सुनने व उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समस्त तहसील में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकती हैं। वहीं राजस्व विभाग द्वारा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से समस्त तहसील पर उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया और 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा),
आदि सेवाओं के बारे में जागरुक किया गया तथा प्रत्येक तहसील पर महिला शिकायतकर्ता के लिये स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी कि कोई भी महिला एवं बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा कर उसकी प्राप्ति की पर्ची प्राप्त करें।