कप्तान ने गांव में जाकर महिलाओं को किया जागरूक

अमेठी। 24 अक्टूबर शनिवार को “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद अमेठी में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा थानाक्षेत्र गौरीगंज के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र दुर्गन भवानी में जाकर ग्रामीण बालिकाओं, महिलाओं आदि को

अमेठी। 24 अक्टूबर शनिवार को “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद अमेठी में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा थानाक्षेत्र गौरीगंज के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र दुर्गन भवानी में जाकर ग्रामीण बालिकाओं, महिलाओं आदि को 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड लाइऩ), 102(स्वास्थ्य सेवा) आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

कप्तान ने गांव में जाकर  महिलाओं को किया जागरूक

जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। एन्टी रोमियो टीम द्वारा सादे वस्त्रों में तथा वर्दी में चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है, साथ- साथ प्रत्येक थाना क्षेत्र के चिन्हित हाट-स्पाट पर निरन्तर पैट्रोलिंग की जा रही है।

About The Author: Swatantra Prabhat