मिशन शक्ति और नवरात्रि पर हुआ महिलाशक्ति प्रोत्साहन

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत नवरात्रि के पावन अवसर पर, महिला थाने में , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा महिलाशक्तियों के प्रोत्साहन में भोज और उपहार वितरण किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, मीत अग्निहोत्री, नगर उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष सुजीत पांडे, नगर उपाध्यक्ष आलोक

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत नवरात्रि के पावन अवसर पर, महिला थाने में , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा महिलाशक्तियों के प्रोत्साहन में भोज और उपहार वितरण किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, मीत अग्निहोत्री, नगर उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष सुजीत पांडे, नगर उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला, नगर मंत्री मनोज पांडे, नगर उपाध्यक्ष जीतू दीक्षित, नगर संरक्षक प्रवेश दुबे, लकी भट्ट, अमन द्विवेदी,

विनोद द्विवेदी, मोहित, दीपक शर्मा, सूरज सिंह, सौरभ आदि ने मातृ शक्तियों को नमन करते हुए भोजन के पैकेट और उपहार भेंट किया। इस अवसर पर विजय त्रिपाठी ने संदेश दिया कि नारी शक्ति सदा सम्माननीय रही है और रहेगी। इस अवसर पर परिवार परामर्शदाताओं निम्मी अरोरा, डॉ मनीष सिंह सेंगर, डॉ आशीष श्रीवास्तव, सबीहा उमर ने सहयोग दिया। उप निरीक्षक पुष्पा सिंह ने डिस्टेंसिन्ग के साथ आयोजन सम्पन्न कराया। थाना प्रभारी इंद्र पाल सिंह ने

महासभा अध्यक्ष विजय त्रिपाठी व उनकी टीम और परामर्शदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस विभाग दिन रात समाज को सुरक्षित रखने में तत्पर रहता है और इस तरह के सामाजिक संगठन द्वारा प्रोत्साहन से पूरी टीम और ज्यादा उर्ज्वान्वित होती है।

About The Author: Swatantra Prabhat