भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का प्रथम जनपद आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनीत अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के प्रथम जनपद आगमन पर लोकसभा की सीमा मया बाजार पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता, ज्ञानेंद्र पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी, विवेक पांडेय, गौरव

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनीत अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के प्रथम जनपद आगमन पर लोकसभा की सीमा मया बाजार पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता, ज्ञानेंद्र पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी, विवेक पांडेय, गौरव उपाध्याय, संतोष वर्मा, गया प्रसाद वर्मा, मंडलध्यक्ष सुभाष वर्मा आदि लोगों ने भव्य स्वागत किया व कटेहरी बाजार में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिल देव तिवारी, अभिमन्यु अग्रहरि तथा देव इंद्रावती महाविद्यालय पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। शिव बाबा में जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा व पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव आदि लोगों ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का स्वागत टांडा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी, आलापुर की विधायक अनीता कमल,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी,रमापति मौर्य,पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी,राम निहाल निषाद,पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू),जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,नेता डाक्टर शिवपूजन वर्मा, भाजपा नेत्री लीलावती वर्मा,डाक्टर रजनीश सिंह, मण्डल प्रभारी अमित तिवारी, डाक्टर पूनम राय, संदीप श्रीवास्तव, जिला कार्यालय प्रभारी अतुल वर्मा,टांडा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल,अमर नाथ सिंह,शिव राम मिश्र,कपिल देव तिवारी ने स्वागत किया।स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने अपने दो दिनी दौरे के प्रथम दिन भाजपा के सांगठनिक ढांचे का हाल जांचने और आगामी पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारी के लिए अकबरपुर मण्डल के सैदा पुर, कुड़की और अकबरपुर नगर मण्डल के पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी के साथ बैठक कर संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह है। जिसके बल पर भाजपा कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने का कार्य करती है। अभी हाल ही में हमारे साहसी और मेहनती कार्यकर्ताओं ने कोराना महामारी में जनता के बीच में जाकर गरीबों और असहायों की सहायता की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

About The Author: Swatantra Prabhat